IBN TEAM
उत्तर प्रदेश के देवरिया की बेटी ने शहर का नाम रोशन करते हुए अपने योग्यता व क्षमता का डंका अमेरिकी रिका मे बजाया। भुजौली कालोनी निवासी रिटायर्ड होम्योपैथिक डॉ.सुरेन्द्र कुमार सिंह की दूसरे नंबर की बेटी पूजा सिंह को अमेजन ने एक लाख डॉलर (करीब 70 लाख रुपए) का पैकेज दिया है। डॉ.सिंह की तीनों बेटियां अपने पैरों पर खड़ी होकर घर-परिवार और जिले का मान बढ़ा रही है।
उनकी पत्नी राष्ट्र गौरव सिंह गौरीबाजार ब्लॉक के करमेल उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। डॉ.सिंह की चार संतानें हैं। इनमें तीन बेटियां और सबसे छोटा बेटा है। इस दंपती ने सभी बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई। उनकी बेटियां हमेशा से पढ़ाई में अच्छी रही हैं। बेटी पूजा की उपलब्धि पर डॉ.सिंह ने कहा कि तीनों बेटियां उनका अभिमान हैं।
डॉ.सिंह की दो अन्य बेटियों में बड़ी डॉ. ज्योति सिंह आई स्पेशलिस्ट हैं। वह अपने पति संग दिल्ली में रहती हैं। अमेजन में 70 लाख का पैकेज पाने वाली दूसरे नंबर की बेटी पूजा को अब अमेजन में एक लाख अमेरिकी डॉलर के पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी मिली है। डॉ.सुरेंद्र सिंह की तीसरे नंबर की बेटी विजया सिंह सीए करके गुड़गांव की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि सबसे छोटे बेटे अनिकेत आनंद सिंह लखनऊ के एक इंस्टीच्यूट से बीबीए कर रहे हैं