Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री एन0 कोलांची* द्वारा परेड की सलामी ली गयी एवं परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा यूपी 100 यूपी जनपद-देवरिया के उपस्थित पीआरवी अधिकारी/कर्मचारीगण से रिस्पांस टाइम के संबन्ध में पूछ-ताछ कर घटना स्थल पर अतिशीघ्र पहूचे जाने के संबन्ध में उचित दिशा निर्देश दिये गये। तदुपरान्त श्रीमान पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी-दक्षिणी), समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष की गोष्ठी कर प्रत्येक दिन बैंक की चेकिंग एवं शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, टॉप टेन में चिन्हित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिया गया। समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष किसी भी प्रकार की घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर पहूॅच कर घटना के संबन्ध में आवश्यक कार्यवाही कर, संबन्धित जानकारी अपने उच्चाधिकारीगण को दे। विवेचना के निस्तारण, समाधान दिवस, तहसील दिवस, आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये। तदुपरान्त पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा महिला रिक्रूट आरक्षीयो से उनकी समस्याओं के संबन्ध में मे पूछा गया तथा उन्हे आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। उपरोक्त गोष्ठी में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री गणेश प्रसाद शाहा, अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी) श्री सुरेन्द्र बहादुर, क्षेत्राधिकारी बरहज श्री सीताराम, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री शीतांशु कुमार, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री ब्रजेन्द्र राय, क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर श्री मिथिलेश कुमार तिवारी, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी श्री शंकर शरण राय एवं जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, पेशकार पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री रामअवध, एवं पीआरओ पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री नवीन चौधरी उपस्थित रहे।
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …