Breaking News

देवरिया – थाना बनकटा पुलिस द्वारा पूर्व में लूट की घटना घटित करने वाले 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तारः

Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव

देवरिया – थानाध्यक्ष बनकटा श्री देवेन्द्र सिंह यादव मयहमराह उ0नि0 रामप्रताप यादव, कां0 राहुल वर्मा, कां0 रामराज यादव, कां0 रविशंकर यादव* मय वाहन देखभाल क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि थाना बनकटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-13/2018 धारा-392 भादंसं से संबन्धित अभियुक्त *हरेराम चैराहे के पास* कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष बनकटा मय हमराहीयान हरेराम चैराहे के समीप पहॅूचें, दूर से मुखबिर ईशारा कर के हट बढ़ गया। पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जिसने पूछ-ताछ के दौरान अपना नाम पता *अजय कुमार यादव पुत्र जयमंगल यादव निवासी-बराजी थाना-मोतीपूर जनपद-मुजफ्फरपुर बिहार* बताया। कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने साथी चन्द्रशेखर यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी-प्रतापपुर मिश्रौली थाना-बनकटा जनपद-देवरिया तथा अजय सिंह उर्फ गुड्डू उर्फ रोहित पुत्र भगवान सिंह निवासी-सरयाबसन्त थाना-तरयाबसन्त जनपद-सारंग के साथ पूर्व में बनकटा में लूट की घटना के साथ अन्य क्षेत्रों में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त अजय कुमार यादव उपरोक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *