Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री एन. कोलांची द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु उनके विरूद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना बनकटा पुलिस द्वारा एक अदद चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तारः-*
आज दिनांक-25.10.2018 को *उ0नि0 लालबिहारी मय हमराह कां0 रविशंकर यादव, कां0 रामराज यादव* के साथ *ग्राम बंकुल के समीप पुलिया के पास* वाहन चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना मिली की एक व्यक्ति उसी रास्ते चोरी की मोटरसाईकिल बिहार बेचने हेतु ले जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस द्वारा चेकिंग गहनता से करना शुरू कर दिया गया, कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति पास आता नजर आया जो चेकिंग देखकर मुड़के भागना चाहा, जो गिर पड़ा जिसे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछे जाने पर उसके द्वारा अपना नाम पता *लालू तिवारी उर्फ रत्नेश तिवारी पुत्र रामनरेश तिवारी निवासी-रैपुरा थाना-हथुआं जनपद-गोपालगंज (बिहार)* बताया गया। वाहन से संबन्धित कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। वाहन को कब्जे में लेते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किया गया।
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …