Breaking News

संकट के समय दीनदयाल रसोई पर लटके ताले

 

रिपोर्ट विजय कुमार भोला IBN NEWS शिवपुरी, ग्वालियर (मध्यप्रदेश )

-नपा के कागजों में चालू लेकिन वास्तव में बंद

-नगर पालिका और एनजीओ नही दे पा रहे हैं खाना

शिवपुरी- पिछले कुछ दिनों पहले दोबारा से शुरू की गई दीनदयाल रसोई पर इस समय ताले लटके हैं। इस कोरोना महामारी के दौरान इस समय मजदूर तबके को पेट भरने के लिए रोटी की जरूरत है लेकिन इस समय यह दीनदयाल रसोई बंद है। नगर पालिका के कुछ अधिकारियों ने इस रसोई के संचालन का जिम्मा चित्रांश संस्था को दिया था।

लेकिन यह एनजीओ इस रसोई को नहीं चला पाया और कई दिनों से यह रसोई बंद है। वर्तमान में कोरोना संकट के समय चल रहे कर्फ्यू में आर्थिक रूप से कमजोर व मजदूर तबके पर भोजन की व्यवस्था नहीं। ऐसे में यह रसोई ऐसे तबके के लिए मददगार हो सकती है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सुध नहीं है कि यह रसोई चालू भी है कि नहीं। सूत्र बताते हैं कि नगर पालिका द्वारा कागजों में इसे चालू बताया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *