Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 13 at 5.36.17 PM

दूल्हन की तरह सजा, दो मंजिला नये नपाप कार्यालय भवन -चेयरमैन

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

नए नगर पालिका कार्यालय भवन में पूजन हवन के बाद आज होग भंडारा-चेयरमैन

मीरजापुर। अहरौरा दो मंजिला नगर पालिका परिषद का कार्यालय,पुराने से नए कार्यालय भवन शिफ्ट हो रहा है। दिन बुधवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर महाअष्ठमी के दिन नपाप कर्मचारी माता सिंह अपनी पत्नी कविता देवी के द्वारा सत्यनारायन भगवान कि विधिवत पूजा करके हवन किया गया। इस पूजन में ईओ नवनीत सिंह व अहरौरा पालिका अध्यक्ष गुलाबदास मौर्य ने हवन व पूजन किये। वही पूजन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब दास मौर्य ने कहा की आज दिन बुधवार को नगर पालिका कर्मचारी के द्वारा कार्यालय भवन का विधिवत पूजन कराया गया।और दिन गुरुवार को नवमी के शुभ अवसर पर भंडारा व प्रसाद वितरण किया जाएगा।

औऱ उन्होंने कहा कि दो मंजिला नपाप कार्यालय भवन का बत्ती,झालर,लाइटिंग, फूल माला से दुल्हन की तरह सजाया गया। बत्ती,जिससे नवरात्र में पुराने कार्यालय को नए कार्यालय भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। राह चलते नगर वाशियों ने नगर पालिका कार्यालय के बीचों बीच फव्वारे को देख कर लोग प्रसन्न हो रहे और लोग सेल्फी पॉइन्ट बनाकर, बड़े ही उत्साह के साथ सेल्फी ले रहे हैं और पालिका कार्यालय को दूल्हन की तरह सजा देख खूब नगर पालिका चेयरमैन गुलाब मौर्य का सराहनीय कार्य तारीफ करते हुए धन्यवाद दे कर रहे हैं। इस भवन के पूजन में अहरौरा चेयरमैन गुलाब मौर्य,ईओ नवनीत कुमार सिंह,सभासद आनंद कुमार, कृष्णा तिवारी, इरसाद आलम,मुरारी यादव,रामचन्द्र भारती के साथ अजय गुप्ता, मनीष केशरी, संजय जायसवाल, हिमांशु सैनी, नपाप कर्मचारी माता सिंह,नीतीश केशरी,बबलू सोनकर,चन्दन प्रजापति, चंदन कुमार के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *