Breaking News
IMG 20220723 175549

फंदे से लटकता हुआ मिला युवक का शव, मचा कोहराम,जांच में जुटी पुलिस

Ibn24×7news
घुघली/महराजगंज
जनपद महराजगंज के घुघली कस्बे के वार्ड नं 2 में शनिवार को सुबह एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मृतक युवक की माँ ने सुबह जब युवक के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली जिसके बाद परिजनो ने दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में 28 वर्षीय अभिषेक चौरसिया का शव छत के कुंडी से लटकता मिला जिसके बाद परिजनो ने शोर कर पड़ोसियों को बुलाया।सूचना पाकर कस्बे के चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने सिपाहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।मृतक युवक के कमरे से एक कागज भी बरामद हुआ है जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। इस बाबत घुघली थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि घुघली नगर के वार्ड नं 2 हनुमान गड़ी में फंदे से लटकता हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है।मृतक युवक के पिता ने बताया की चार बहनो के बीच एकलौता पुत्र अभिषेक (28) पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चला रहा था जिसके कारण आत्महत्या कर लिया। आगे थानाध्यक्ष ने बताया की मौके से युवक के कमरे से एक कागज भी मिला है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *