Breaking News
IMG 20220723 171722 1

पूर्व विधायक नौतनवा के समय से स्वीकृति सीसी सड़क दिला रही नरक की याद पर जिम्मेदार मौन

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महाराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर में पिछले कई वर्षों से गांव की मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त है। यहां पर हर समय पानी भरा रहता है जबकि इस मार्ग में कीचड़ व पानी होने के चलते स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शिकायत बावजूद भी जहाँ ग्राम पंचायत द्वारा मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो वही कुछ ही दूरी पर पीडब्लूडी की सड़क बनी हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस समस्या पर तनिक भी ध्यान नही दिया लिहाजा प्रतिदिन राहगीर व स्कूली बच्चें इस कीचड़ में गिरते हैं जिसको जनप्रतिनिधि व सम्बंधित अधिकारी नजरअंदाज कर रहे है। इस बाबत ग्रामीणों का कहना हैं कि यह गाँव की मुख्य सड़क हैं जिसपर रोजना सैकड़ों लोगों का आनाजाना रहता हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान ओहब ने कहा पूर्व विधायक नौतनवा के समय से ही स्वीकृति सीसी के लिए गया हुआ था लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया । कुछ माह पहले रबिस डालकर समस्या का निदान किया गया था।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *