Breaking News
Screenshot 20241218 195800

कांग्रेस नेता नजर बंद,पुलिस का कड़ा पहरा

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS Screenshot 20241218 195800

मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई के कांग्रेसियों द्वारा बुधवार को लखनऊ स्थित विधान भवन के घेराव के ऐलान के बाद मवई पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। कांग्रेस नेताओं को उनके घर पर ही पुलिस ने नजर बंद कर दिया है।

हालांकि जानकारी के अनुसार कोई नोटिस पुलिस ने नहीं दी। बल्कि नेताओं के घरों में पुलिस तैनात कर दी गई है। जनपद अयोध्या के ब्लॉक मवई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व पीसीसी सदस्य हाजी मोहम्मद अकील खां,व पूर्व प्रधान मोहम्मद कदीर खां नेवरा कस्बा निवासी को मंगलवार से ही उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। उनके घर पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया।

इसके साथ ही उनके आने जाने पर रोक लगा दी गई है। मोहम्मद कदीर खां ने कहा कि विधान भवन घेराव की घोषणा होने से प्रदेश सरकार डरी हुई है। कांग्रेसियों की जन उपयोगी नीतियों से डर गयी है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को घर में कैद करना उनके मूल अधिकारों का हनन है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *