Breaking News

लक्षण मिलने पर तत्काल कराएं कालाजार और फाइलेरिया की जांच- सीएमओ

कार्यशाला में प्रशिक्षित हुए चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी

देवरिया, (सू0वि0), 18 दिसंबर।IMG 20241218 WA0004

कालाजार व फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत डब्ल्यूएचओ के सहयोग से बुधवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में सीएमओ डॉ राजेश झा की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बचाव व लक्षण के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि कालाजार के जांच और इलाज की सुविधा है। कालाजार और फाइलेरिया के लक्षण मिलने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। जांच कर तत्काल इलाज कराएं।

डब्ल्यूएचओ के डॉ. मंजीत ने कहा कि कालाजार जानलेवा है। यह बालू मक्खी के काटने से फैलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में नमी वाली जगह व मकानों की दरारों में पाई जाती है।

इससे बचाव के लिए सफाई व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बताया कि कालाजार दो प्रकार का होता है। पहला विसलर लिसमेनियासिस (वीएल) है। 15 दिन से अधिक बुखार, भूख न लगना, खून की कमी, वजन घटना, रंग काला होना मुख्य लक्षण होते हैं। दूसरा, पोस्ट कालाजार डरमल लिसमेनियासिस (पीकेडीएल) है।

इसमें त्वचा पर सफेद धब्बा मुख्य लक्षण होते हैं। यह लक्षण होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच और इलाज कराएं। यह सुविधा निशुल्क है। डब्ल्यूएचओ के डॉ निशांत ने कहा कि फाइलेरिया को हाथीपांव भी कहा जाता है। कहा कि शरीर के जिस भी अंग में फाइलेरिया है, उसकी नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है।

जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा ने कालाजार के लक्षण, रोकथाम और इलाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

इस कार्यशाला में सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, हसमत, मलेरिया निरीक्षक नवीन प्रकाश भारती, सीफार व पाथ संस्था के प्रतिनिधि सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *