Breaking News

कोरोना संक्रमण से निपटने में नाकाम है कांग्रेस की सरकार-द्विवेदी

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

24 अप्रैल को सभी सदस्यों से विरोध की अपील।

मनेंद्रगढ़- भारतीय जनता पार्टी मनेंद्रगढ़ मंडल के महामंत्री रामचरित द्विवेदी ने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ 24 अप्रैल को अपने अपने घरों के सामने विरोध प्रदर्शन करें जिससे कोरोना संक्रमण से निपटने में प्रदेश सरकार की नाकामी उजागर हो सके।

उक्ताशय का बयान जारी करते हुए मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी ने समस्त कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृतव के दिशा निर्देश के तहत 24/4/2021 शनिवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने अपने घरों के दरवाजे के सामने में भूपेश सरकार के द्वारा इस भीषण महामारी से निपटने के लिए इलाज की लचर ब्यवस्था एवं विफलता के कारण आम जनता के मन में जो भय और भ्रम ब्याप्त हो गया है उसे देखते हुए धरना दे कर इस सोई हुई कांग्रेस की भूपेश सरकार को जगाना है।

जिसमें कांग्रेस सरकार के खिलाफ तख्ती में प्रमुख नारो को लिखकर अपने घर के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन करना है। नारो को तख्ती में लिखकर भूपेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन लॉक डाउन, सोशल डिस्टेंसिंग,एवं धारा 144 का पालन करते हुए उक्त कार्यक्रम को सफल बनायें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *