Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 20 at 6.14.28 PM

मजाक बना सम्पूर्ण समाधान दिवस :घंटो चला आला कमान के हाकिमो का दरबार 54 मे तीन का बेडा पार

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर 20 फरवरी, 2023 (सू.वि)- जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 54 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 278 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 18 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।

WhatsApp Image 2023 02 20 at 6.14.28 PM

 

इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।

सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 69 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 02 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 30 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 23 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सावजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालो को कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया।

उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती रहती  है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सदर, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *