Breaking News

निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सी एम ओ ने औचक निरीक्षण

निरीक्षण में अव्यवस्था मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी, चार कर्मचारियों का वेतन रोका, चेतावनी भी दी

 

Ibn टीम महराजगंज

 

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने शनिवार को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां भारी अव्यवस्था देखने को मिली। अपराह्न 1:20 बजे पहुंचे सीएमओ ने जब स्थिति का जायज़ा लिया तो मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज (MOIC) डॉ. उमेश चंद, स्टाफ नर्स आनंद यादव और गीता देवी अनुपस्थित मिले। इस पर तीनों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया।

IMG 20250817 WA0172

अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई, खासतौर पर एसएनसीयू यूनिट में, जहां कोई बच्चा भर्ती नहीं था, पर गंदगी व्याप्त थी। सफाईकर्मी रामाद्या प्रसाद की लापरवाही पर नाराज़ सीएमओ ने उसका एक माह का वेतन रोकने और चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान 22 मरीजों को देखा गया और 13 सिजेरियन डिलीवरी हुईं। हालांकि, औषधियों के रखरखाव में लापरवाही भी सामने आई। दवाएं जमीन पर रखी मिलीं, जिस पर फार्मासिस्ट सिराजुल को चेतावनी पत्र जारी करने के आदेश दिए गए।

 

सीएमओ ने लैब और एक्स-रे विभाग में ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन कराने और बाहरी पैथोलॉजी या एक्स-रे के लिए मरीजों को भेजने पर संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार हो, सभी कर्मी समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भीदी गई है।

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …