Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 11 at 6.08.08 PM

ब्रेकिंग न्यूज: अपने मंत्रिमंडल व विधायकों के साथ रामलला का पूजन करने के बाद चंपत राय से मिले सीएम योगी

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या-  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामलला के दरबार में अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ हाजिरी लगाई और दर्शन पूजन किया। इस मौके पर बसपा व कांग्रेस के विधायकों के साथ बड़ी संख्या में एनडीए के विधायक भी मौजूद थे। सभी के लिए रविवार का दिन यादगार बन गया।

रामलला का दर्शन करने वाले विधानसभा सदस्यों में सिर्फ सपा के नेता ही शामिल नहीं थे। वहीं, बाकी विधायक राम के रंग में रंगे नजर आए और काफी खुश नजर आ रहे थे।

WhatsApp Image 2024 02 11 at 6.08.08 PM
अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था एकदम चाक चौबंद है. सीएम योगी के स्वागत में बुलडोजर पर सवार लोगों ने फूल बरसाए. सपा को छोड़ सभी पार्टियों के विधायक रामलला के दर्शन के लिए मौजूद रहे।

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर परिसर का भ्रमण किया और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की।
चंपत राय ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी भूमिका निभाई और लगातार सक्रिय बने हुए हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *