अयोध्या ब्यूरो – कामता शर्मा
अयोध्या।
सीएम योगी का अयोध्या दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। कल मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम को दोपहर लगभग 1 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से विदा करने के बाद सीएम योगी अयोध्या के एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गुरु पुण्यतिथि पर शामिल होंगे मुख्यमंत्री
सीएम योगी, जगत गुरु राम दिनेशाचार्य के गुरु की पुण्यतिथि की पूर्ण संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
-
यह आयोजन निर्मोही अखाड़ा के सामने हरि धाम गोपाल पीठ में हो रहा है।
-
कार्यक्रम में संत-महात्मा, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
सीएम योगी के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम स्थल की निगरानी में जुटे हुए हैं।