अयोध्या ब्यूरो: कामता शर्मा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे संत रविदास मंदिर परिसर में नवनिर्मित सत्संग भवन का उद्घाटन करेंगे। यह भवन ₹1 करोड़ 15 लाख की लागत से पर्यटन विभाग व यूपीपीसीएल के माध्यम से निर्मित किया गया है।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। कार्यक्रम में वे गुरु रविदास और डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण भी करेंगे। सत्संग भवन में लगभग 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सीएम योगी हनुमानगढ़ी व रामलला के भी दर्शन करेंगे।
यातायात डायवर्जन प्लान जारी: दोपहर 12:30 बजे से लागू
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अयोध्या पुलिस प्रशासन ने यातायात नियंत्रण के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
प्रवेश वर्जित मार्ग:
-
रामपथ से टेढ़ी बाजार (गुरु वशिष्ठ चौराहा) से लता मंगेशकर चौक की ओर – ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा सहित सभी कामर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
-
दन्तधावन तिराहा से जैन मंदिर की ओर – सभी वाहनों पर प्रतिबंध।
-
हनुमानगुफा बैरियर से लता मंगेशकर चौक की ओर – सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित।
-
रामघाट चौराहा से तपस्वी छावनी की ओर – प्रवेश निषेध।
-
कनीगंज/रायगंज तिराहा से जैन मंदिर – सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध।
-
तुलसी स्मारक (सदर चौराहा) से जैन मंदिर की ओर – वाहनों का प्रवेश वर्जित।
-
तपस्वी छावनी से जैन मंदिर – प्रतिबंधित मार्ग।
-
परमा एकेडमी गली से कार्यक्रम स्थल – सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
पार्किंग व्यवस्था:
कार्यक्रम में आमंत्रित साधु-संतों एवं विशेष अतिथियों के लिए चिन्हित पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इन्हें कार्यक्रम प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व तक वाहन प्रवेश की अनुमति होगी।
चिन्हित पार्किंग स्थल:
-
पुलिस चौकी रायगंज के बगल का खाली स्थान
-
जैन मंदिर परिसर
-
उपाध्याय जी का हाता (प्रशासनिक अधिकारियों के लिए)
सभी डायवर्जन आवश्यक सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस आदि) पर लागू नहीं होंगे।