Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 15 at 12.27.24 AM 1

निःशुल्क पाठशाला में उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। आज यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन(युवाइण्डिया) व रोट्रेक्ट क्लब गोरखपुर युवा टीम द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री सभी बच्चों के प्रिय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती सह बाल दिवस रविवार को मोतीजेल परिसर में चल रहे अक्षर मुहिम पाठशाला में धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर पाठशाला के शिक्षकों ने बच्चों के बीच पंडित जवाहरलाल नेहरू पर संगोष्ठी कर बच्चों के प्रति उनके प्रेम को रखा। मौके पर शिक्षक बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमे कविता पाठ, नृत्य संगीत की प्रस्तुति कर वहाँ उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विजयी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। उसके उपरांत बच्चों में फल, चॉकलेट, बिस्कुट, पेन, कॉपी आदि वितरित किया गया। साथ ही साथ इस मौके पर बच्चों को प्रोत्साहित किया कि वह पढ़ लिख कर बेहतर से बेहतर जिंदगी जी सकते हैं।
युवाइण्डिया अध्यक्ष व जोनल रोट्रेक्ट प्रतिनिधि रत्नेश कुमार तिवारी ने कहा कि “बच्चों को सावधानीपूर्वक और प्यार से पोषित किया जाना चाहिए, क्योंकि वे राष्ट्र का भविष्य और कल के नागरिक हैं। वे देश की ताकत और समाज की नींव हैं।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोट्रेक्ट गोरखपुर युवा अध्यक्ष सुमन गुप्ता, सचिव साधना भारती, संरक्षक साक्षी मिश्रा, संदीप कुशवाहा, रवि गोस्वामी, अलका भारती, शेखर, सावन, युवराज, विशाल आदि की भूमिका रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *