Breaking News
6955466e 8f4e 4fd1 92ec ae8f0eee552e

श्यामपुरा विद्यालय में बाल दिवस व वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बीगोद– क्षैत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्यामपुरा में मंगलवार को वार्षिक उत्सव उत्साह के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया।6955466e 8f4e 4fd1 92ec ae8f0eee552e

इस उत्सव में स्कूल की बालिकाओं द्वारा मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गांव से आए भामाशाह द्वारा स्कूल के विकास को लेकर कई बड़े-बड़े योगदान किए गए।। स्कूल प्रधानाचार्य रचना कोठारी द्वारा ग्राम वासियों को स्कूल में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से अवगत कराया गया ।

पंचायत प्रसार अधिकारी नीतू कटवालिया ने आज के दिन बालिका दिवस होने पर बालिकाओं को लगनता पूर्वक अध्ययन कर आगे बढ़ने का संदेश दिया ।अध्यक्षता कर रहे ठाकुर रघुवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की बात को लेकर जोर दिया ।

मुख्य अतिथि जीएसएस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में स्कूल में सांस्कृतिक आयोजन को लेकर बच्चों में विकास होने की बात कही। विद्यालय स्टाफ अध्यापक ओम प्रकाश सैनी ,ओम प्रकाश जाजू, नरेश कुमार, राकेश कुमार ने कार्यक्रम में पधारने वालों का अभिवादन माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया।

उक्त आयोजन में पृथ्वीराज सिंह ,JEN मनीष राठौड़, मुरली मनोहर व्यास, दुर्गेश आचार्य, महावीर चौधरी, महावीर आगाल, रमेश राजू, राजकुमार जाजू, नंदलाल बलाई, सुरेश सोडाणी, जगदीश लोहार, समाजसेवी आजाद पारीक , रामू स्वर्णकार , सक्षम जाजू,एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। (फोटो कैप्सन– सांस्कृतिक कार्यक्रम के छात्राओं का सम्मान करते)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *