मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत
बीगोद– समीपवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुनपुरा में वार्षिक उत्सव धूमधाम हर्षोल्लास, उत्साह के साथ मनाया गया।
अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजमल जाट ने की जबकि विशिष्ट अतिथि सरोज मैडम, रेखा मैडम, केदार प्रसाद ने की। उसके बाद स्थानीय विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। बालिका दिवस पर बालविवाह, बालिका शिक्षा पर नाटक की प्रस्तुत दी।
इस दौरान बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की विशिष्ट उपलब्धि के लिए अतिथियों द्वारा विद्यालय स्टाफ छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकारी विधालय का महत्व बताते हुए विद्यालय में पढ़ने के लिए अभिभावक को प्रेरित किया।
बाल विवाह मैं शामिल न होने की बात कही। कार्यक्रम का मंच संचालन गोविंद कुमार पारीक ने किया आभार सरोज मैडम ने व्यक्त किया ।
(फोटो कैप्शन– 1-मुनपुरा विधालय मे बालदिवस पर देते छात्र प्रस्तुतिया
2- दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करते अतिथि )
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग