Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 26 at 23.00.32

अयोध्या रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या राष्ट्रपति प्रेसिडेंसियल ट्रेन से 29 अगस्त को लगभग 11 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन आयेंगे। इसके बाद रामकथा पार्क में आयोजित रामायण कान्क्लेव का शुभारम्भ करेंगे और उसके बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे उसके बाद रामलला का दर्शन करेंगे।राष्ट्रपति के सैन्य सचिव द्वारा इस सम्बंध में दिशा निर्देश जारी किये गये है तथा भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है

इसमें प्रत्येक स्तर पर विशिष्ट महामहिम की सुरक्षा, कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए निर्देश दिया गया है। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय तथा अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *