Breaking News

चंदौली : 24 राशि गोवंश सहित दो नफ़र गौतस्कर गिरफ्तार

 

ब्यूरो  रिपोर्ट ओमप्रकाश श्रीवास्तव IBN NEWS चंदौली

खबर जनपद चंदौली से है। जहां एसपी अमित कुमार के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा लगातार सक्रियता से गौतस्करों की धर पकड़ के बाबत अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अभियान के इसी क्रम में सोमवार की देर रात्रि मुकबिर की सटीक सूचना के आधार पर सदर थाना कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी।

मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक विवेक त्रिपाठी ने मयफोर्स सहित आरती मिल के समीप नेशनल हाइवे दो पर वाहन चेकिंग की कार्रवाई करते हुए बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल वध हेतु कंटेनर ( HR 69A 9406) में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर लेे जा रहे दो शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया।

इस बाबत थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों परवेज निवासी ग्राम भजेदी थाना मुफस्सिल गया बिहार एवं मेहरबान निवासी ग्राम जलालाबाद थाना भवन जिला शामली के विरूद्ध पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *