Breaking News
61e976ac c0b6 41df b3e6 4a476e953fce

श्रद्धा और सम्मान के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

 

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र61e976ac c0b6 41df b3e6 4a476e953fce

अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष अपने मनीषी भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि 11 फरवरी को पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। जनपद में भाजपा की सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समर्पण राशि भेंट किया।

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने हंसवर मण्डल के बूथ संख्या 306 में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समर्पण दिवस के अवसर पर कहा कि एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता महामानव पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए भाजपा ने समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा कर देश और समाज को समृद्धि शाली बनाने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि पण्डित जी की एकात्म मानववाद के दर्शन को आत्म सात कर भाजपा चतुर्विकास कर उनके सपने को साकार कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने हंसवर मण्डल के बूथ संख्या 306 और जीवत मण्डल के बूथ संख्या 52 पंथीपुर में आयोजित समर्पण दिवस के अवसर पर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्म 23 सितम्बर 1916 को हुआ था और 11फरवरी 1968 को पण्डित दीन दयाल नगर(मुगल सराय) में उनका निधन हो गया था।पण्डित दीन दयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद की दर्शन को अपनाते हुए समाज की अन्तिम पायदान के लोगों के प्रति समर्पण भाव से कार्य कर देश और समाज की उत्थान का कार्य भाजपा की प्राथमिकता में है।

पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समर्पण दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,शिव नायक वर्मा,पूर्व विधायक गण,निवर्तमान चेयर सरिता गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,डाक्टर राना रणधीर सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,शिव पूजन राजभर, दीपक तिवारी,इंद्रेश निषाद,पंकज वर्मा,सुनील पासवान, भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,जिला सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र आदि शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *