Breaking News
3f16018f a1ce 4089 acbb 3327f024b1a5

स्वच्छता अभियान के साथ हुआ रासेयो विशेष शिविर का समापन

 

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र3f16018f a1ce 4089 acbb 3327f024b1a5

अम्बेडकरनगर।स्थानीय गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुल्तानपुर में विगत एक सप्ताह से आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आज व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर समापन किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य कप्तान सिंह की अध्यक्षता में एक समारोह का भी आयोजन किया गया।जिसमें शिविरार्थियों के अभिभावकों ने भी मनोयोग से शिरकत की।

ज्ञातव्य है कि उक्त कैम्प का आयोजन विगत 04 फरवरी से 10 फरवरी तक किया गया था किंतु इसीबीच बोर्ड परीक्षा के बाबत जिलाधिकारी की मीटिंग होने के कारण समापन समारोह आज आयोजित किया गया।ध्यातव्य है कि रासेयो की द्वितीय इकाई के कार्यक्रमाधिकारी बोर्ड परीक्षा में अन्यत्र बाह्य केंद्र व्यवस्थापक बनाये गए हैं।लिहाजा आज संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित करते हुए दसवें दिन समापन किया गया

इस अवसर पर संचालन ज्योति जायसवाल तथा आस्था गुप्ता ने किया जबकि बौद्धिकी के मुख्य अतिथि सुनील कुमार व विशिष्ट अतिथि दिनेश लाल यादव रहे।कार्यक्रम को प्रवक्ता जियालाल,सुभाष राम,कैप्टन मंजू सिंह,राघवेंद्र प्रजापति सहित अन्यान्य लोगों ने भी सम्बोधित किया।

अंत में प्रधानाचार्य कप्तान सिंह व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,अयोध्या मण्डल अध्यक्ष उदयराज मिश्र ने शिविरार्थियों से जीवन में उद्देश्यों के निर्धारण करते हुए तदनुसार मनोयोगपूर्वक सतत प्रयासरत को आवश्यक बताते हुए पधारे हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *