Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 14 at 6.25.20 AM

लड्डू गोपाल की प्राण प्रतिष्ठा कर फागोत्सव मनाया

दिनेश सोनी पारोली IBN NEWS


पारोली।
उप तहसील क्षेत्र पारोली में आज बड़ा मंदिर में लड्डू गोपाल का अभिषेक कर फाग उत्सव मनाया गया।
मंदिर के पुजारी कैलाश चंद्र पाराशर ने बताया कि लड्डू गोपाल को वृंदावन से गोवर्धन पर्वत की यात्रा करवाकर पारोली लाए पाराशर परिवार द्वारा श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नाथ जी महाराज बड़ा मंदिर में श्री लड्डू गोपाल जी का पदार्पण हुआ लड्डू गोपाल जी का दुर्गेश पाराशर द्वारा पंचामृत से अभिषेक कराकर प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा महाआरती के पश्चात भक्तों द्वारा फाग उत्सव मनाया गया जिसमें भक्तजनों ने फाग के भजनों का आनंद लेते हुए नृत्य से भावविभोर होकर भगवान के संग फूलों की होली खेली।
इस अवसर पर गोपी लाल पाराशर, विश्वास पाराशर, जयराम पाराशर राम गोपाल चेचानी, अशोक संचेती, प्रहलाद सोनी, रौनक पाराशर, विष्णु पाराशर ,महेश पाराशर पवन गगरानी, सुनील सैन, दिलखुश चेचानी, बाबू पाराशर,अंकित पाराशर, माहेश्वरी महिला मंडल की टीम एवं अनेक ग्रामीण भक्तजन उपस्थित थे।
भगवान को महा प्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2026 08 29 at 8.42.19 PM

मैजिक वाहन में क्रूरता पूर्वक बांधकर वध के लिए ले जाए जा रहे चार गोवंश बरामद, एक गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। अहरौरा थाना पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैजिक वाहन में क्रूरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *