Breaking News

भाइयों को गोली मारने का मामला: हत्यारोपी पूर्व बीडीसी समेत 5 पर केस दर्ज, घायल युवक पीजीआई लखनऊ रेफर।

सभी आरोपियों को खोराबार पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी समारोह में विवाद के बाद 5 राउंड फायरिंग कर हुई थी एक युवक की हत्या

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जिले की खोराबार थाना क्षेत्र की पुलिस ने शादी समारोह में विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृतक दिवाकर उर्फ रघुनाथ के पिता रविंद्र की तहरीर पर आरोपी पूर्व बीडीसी लालपुर टीकर बडका भठवा निवासी रामलक्षन व उसके बेटों शक्ति, जितेंद्र, स्वरूप तथा मनोहर के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास, हत्या, सेवन सीएलए के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, फायरिंग की घटना में घायल हुए दिवाकर के छोटे भाई विकास निषाद को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक व तमंचा बरामद कर लिया है।
पुलिस को दिए तहरीर में लालपुर टीकर बडका भठवा निवासी राजमिस्त्री रविंद्र निषाद ने बताया कि एक जुलाई की रात करीब नौ बजे पड़ोसी कृष्णा निषाद के घर लड़की की शादी थी। शादी समारोह में रविंद्र व उनका पूरा परिवार शामिल हुए थे और शादी के काम में हाथ बटा रहे थे। जिससे नाराज होकर रामलक्षन निषाद ने हाथ बटा रहे लोगों को गाली देना शुरू कर दिया।
जब रविंद्र व अन्य लोगों ने उसे मना किया तो रामलक्षन व उसका बेटा शक्ति अपना लाइसेंसी असलहा, दूसरा बेटा जितेंद्र तमंचा लेकर और स्वरूप व मनोहर लाठी डंडा लेकर आ गए।
रामलक्षन के ललकारने पर शक्ति व जितेंद्र ने दौड़ा कर दिवाकर उर्फ रघुनाथ तथा विकास पर फायरिंग कर दिया। जिसमें रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई और विकास घायल हो गया। विकास को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
मेडिकल कॉलेज से विकास को पीजीआई रेफर कर दिया गया। रविंद्र ने तहरीर में बताया कि घटना में गांव के बजरंगी व राकेश भी राड के प्रहार से घायल हुए हैं।
पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में खोराबार थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *