Breaking News
ea0af926 b0e9 4804 af7f 24d5aeb8a538

मेदांता हॉस्पिटल की टीम द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टea0af926 b0e9 4804 af7f 24d5aeb8a538

फरीदाबाद:व्यापार मंडल एवं मेदांता हॉस्पिटल के सौजन्य से सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर एनआईटी-1 मार्केट मे मंदिर के मुख्य संयोजक एवं जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के सहयोग से निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया।

जिसमें ब्लेड प्रेशर,ब्लड शुगर,ईसीजी, मैमोग्राफी,पीएफटी,डेंटल स्क्रीनिंग,कारडियोलाजी एवं गायनोकोलॉजिस्ट जैसी जांच का कैम्प लगाया गया।

इस कैम्प में हर वर्ग एवं आयु के स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और चेकअप कैंप का लाभ उठाया। इस निःशुल्क चेकअप कैंप आयोजित करने को लेकर स्थानीय लोगों ने मंदिर के मुख्य संयोजक एवं जननायक जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सहित मौके पर उपस्थित मेदांता हॉस्पिटल की टीम का आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया।

इस कैम्प में डॉ. एस. के.तनेजा,डॉ.अनु यादव,फिजीशियन डॉ.शोनल,डॉ. अयूब एवं मार्केटिंग टीम उपस्थित रही। इस अवसर को सफल बनाने के लिए मंदिर संयोजक एवं जननायक जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया द्वारा उपस्थित डॉक्टरों एवं टीम के लिए आभार प्रकट किया।

मंदिर संयोजक एवं जननायक जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने स्थानीय डॉक्टर देवेंद्र बक्शी (डायबिटीज स्पेशियलिस्ट) व डॉक्टर अनुपमा बक्शी (लेडी डॉक्टर ) का भी उनके सहयोग पर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अजय कत्याल,प्रेम बब्बर,राकेश खन्ना,गगन अरोड़ा, रिंकल भाटिया,गौरव गुलाटी (नोनी),प्र वेश (पंकी),सचिन भाटिया,रविंद्र गुलाटी,नंदराम पाहिल,अरविंद शर्मा,प्रमोद डंग, विकास भाटिया(राजे ),वेद भाटिया मामा,जनक भाटिया,अरविन्द शर्मा एवं सीमा सितोरिया उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *