Breaking News

ब्रेकिंग योगापट्टी : योगापटटी पीएचसी मे हो रहे बन्धयाकरण अपरेशन मे साफ-सफाई कर्मी व गार्ड भी करते है मरीज़ो का अपरेशन

योगापटटी पीएचसी मे हो रहे बन्धयाकरण अपरेशन मे साफ-सफाई कर्मी व गार्ड भी करते है मरीज़ो का अपरेशन
ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से डॉक्टर करते है खिलवाड़
अबतक के डॉक्टरों की बहुत बड़ी लापरवाही आई सामने
योगापटटी – जी हा पीएचसी योगापटटी मे होने वाले प्रति सप्ताह के दिन बुधवार को बंध्याकरण आॅपरेशन मे पीएचसी के डाक्टर ही नही पीएचसी के सफाई कर्मी से लेकर गार्ड तक आॅपरेशन करते नजर आते है । यह सुनने मे अजीब सी बात है लेकिन यह बात शतप्रतिशत सही है । विभागीय अधिकारी के अनदेखी व लापरवाही के कारण सरकार के कल्याणकारी योजना को गर्त मे ढाहा जा रहा है । पीएचसी मे ऑपरेशन थियेटर मे ऑपरेशन के अनुकूल माहौल हो या ना हो डाक्टर हो या ना हो ऑपरेशन प्रति सप्ताह धड्ल्ले से किया जाता है । पीएचसी के ऑपरेशन थियेटर मे ऑपरेशन के बहुतेरे सुविधाओं मे से कुछ एक सुविधा ही है । लेकिन योगापटटी पीएचसी प्रभारी अमितेश रंजन श्रीवास्तव महिलाओ के बंध्याकरण सप्ताह के बुधवार को करते है । ऑपरेशन थियेटर मे किसी की आवाजाही पर रोक नही है ।
और रोक हो भी कैसे जब ऑपरेशन मे सफाई कर्मचारी गार्ड व एम्बुलेंस के चालक महिला मरीज़ो के ऑपरेशन के समय टाका सिलते है । पीएचसी मे महिला मरीजो की इज्जत ताख पर है । साथ ही मरीजो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी किया जा रहा है । जिससे ऑपरेशन के बाद ऑपरेशन हुए महिलाओ को ईलाज के लिए दर दर भटकना पड रहा है । जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पीएचसी योगापटटी मे केवल एक डाक्टर अमितेश रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व मे पीएचसी के सफाई कर्मी महिला गार्ड पुनीता देवी व एम्बुलेंस चालको के द्वारा प्रखंड के दर्जनो महिला बंध्याकरण मरीजो का ऑपरेशन किया गया । जिसमे डाक्टर केवल चीडफाड करते गए और टाका लगाने का काम नर्सो को करना था । लेकिन टाका लगाने का काम पीएचसी मे कार्यरत सफाईकर्मी गार्ड व एम्बुलेंस चालकों के द्वारा किया जा रहा है।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news प,च,बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *