Breaking News
6d71f970 1817 4ced b365 c0255586d043

ब्रेंकिंग न्यूज भूमि विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या।ssp राज करण नैय्यर, sp ग्रामीण अतुल सोनकर और co बीकापुर डा राजेश तिवारी ने मौके पर की जांच पड़ताल

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
परिवार में मचा कोहराम, पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी।
अयोध्या।6d71f970 1817 4ced b365 c0255586d043
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कुमार पांडे का पुरवा कोछा गांव निवासी दो सगे भाइयों के बीच बरसों से चल रहे भूमि विवाद की रंजिश को लेकर सगे चाचा के परिजनों द्वारा लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एवं धारदार हथियार से 28 वर्षीय युवक राघवेंद्र पांडे की निर्ममता पूर्वक हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

बताया गया कि कुमार पांडे का पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार पांडे और उनके सगे भाई वीरेंद्र कुमार पांडे के बीच काफी समय से घर के आसपास स्थित बंजर और आबादी की भूमि पर कब्जे दारी को लेकर और घूर गड्ढे का विवाद चल रहा है। बताया गया कि कई बार विवाद का मामला कोतवाली और तहसील भी पहुंचा।

लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो सका। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच में युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस फोर्स मृतक के घर और गांव में तैनात की गई है।

घटना की जानकारी होने के बाद एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने भी मृतक के घर और घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ तथा घटनाक्रम की जानकारी किया। तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। तथा करीब 1 माह पूर्व मृतक की शादी संपन्न हुई थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *