Breaking News
06c23502 ccd6 4608 b526 0a6eb3f20a5b

ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या में 30 नवम्बर तक धारा144 लागू

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।06c23502 ccd6 4608 b526 0a6eb3f20a5b
=जनपद में 30 नवम्बर तक धारा 144 लागू कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न त्योहारों पर्वों धार्मिक एंव राजनैतिक संगठनो के कार्यक्रमों तथा परीक्षाओं के देखते हुए जनपद निषेधाज्ञाएं लगाई जाती है।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित ओदश के अनुसार अयोध्या दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 में विहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए लोक/शान्ति/कानून व्यवस्था/जन सुरक्षा एवं जनजीवन को सामान्य बनाये रखने की दृष्टि से जनपद की सम्पूर्ण सीमा में इसके अन्तर्गत पड़ने वाले समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु निम्नलिखित निषेधाज्ञाएं पारित की जाती है।

उपरोक्त आदेश को तात्कालिक रूप से पारित करने की आवश्यकता है, ऐसी दशा में समयाभाव के कारण समस्त सम्बन्धितों को समय से सूचित कर किसी अन्य पक्ष को सुना जाना संभव नहीं है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगें और यदि बीच में वापस न लिया गया, तो दिनांक 30 नवम्बर तक प्रभावी इस आदेश अथवा इसके किसी भी अंश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *