अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज हनुमान जयंती के पावन पर्व पर प्रभु श्रीराम और श्रीराम यन्त्र का दर्शन किया।
मन्दिर पहुंचने पर तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज, गोपाल नागरकट्टे आदि ने उनका सत्कार किया।
महासचिव ने परिवार के साथ पहुंचे श्री गौतम अडानी, करन अडानी आदि को श्रीराम मन्दिर के लिए चले लंबे संघर्ष, आंदोलन, कानूनी प्रक्रिया और निर्माण संबंधी जानकारी दी। आगंतुकों ने जिज्ञासा पूर्वक मन्दिर की भव्यता का अवलोकन किया।