Breaking News
e4740bc6 7d91 4a34 9f3b 34a2bf4145e8

ब्रेकिंग न्यूज हैदरगंज: छत तोड़ते समय जर्जर मकान की छत ढही, एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, मकान मालिक हो गया फरार

एक ही परिवार के थे चार मजदूर, दो ने भागकर बचाई जान
अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।e4740bc6 7d91 4a34 9f3b 34a2bf4145e8

जिले के थाना हैदरगंज स्थित बाजार में एक पुराने जर्जर मकान की तीसरी मंजिल की छत तोड़ते समय अचानक पूरी छत ही ढह गई। इसके मलबे के नीचे दो मजदूर दब गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलवे से बाहर निकाला व अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना के समय वहां एक ही परिवार के चार मजदूर काम कर रहे थे। दो भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के बाद मकान मालिक मौके से भाग खड़ा हुआ। हैदरगंज बाजार कस्बे में स्थित अखिलेश कसौधन का तीन मंजिला मकान पुराना व जर्जर था। गुरुवार को मकान की दीवार व छत को मजदूर तोड़ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे एक ही परिवार के चार मजदूर सूर्यवली यादव (30), मोहित यादव (19), राम जगत यादव (55) व शिवनारायण (35) निवासी ग्राम दहेमा जंगलवा थाना भीटी जनपद अंबेडकरनगर तोड़ाई का कार्य कर रहे थे। मकान मालिक -अखिलेश ने दो लोगों को छत तोड़ने के लिए व दो लोगों को ईट का चट्टा लगाने के लिए कहा।

मोहित और राम जगत तीसरी मंजिल की छत तोड़ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक पूरी छत भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में दोनों दव गए, जबकि चट्टा लगा रहे अन्य दो मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
स्थानीय लोगों व पुलिस ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमवाकला ले गए, जहां चिकित्सक ने रामजगत को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मोहित को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मृतक रामजगत के परिवार में उनकी पत्नी गीता के अलावा 10 वर्षीय पुत्र अंश भी है। मकान मालिक घर छोड़कर फरार हो गया है। थाना प्रभारी हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *