Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 12 at 7.49.04 PM

ब्रेकिंग न्यूज: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन, बोले- मंदिर का निर्माण विश्व के लिए सौभाग्य की बात

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को सपरिवार अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। एक दिन पहले शनिवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल व विपक्षी विधायकों के साथ रामलला के दर्शन किए थे। रविवार को सीएम केजरीवाल के अयोध्या दौरे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। रामलला के दर्शन-पूजन के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राममंदिर का निर्माण पूरे देश, समाज व विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। रामलला के दर्शन कर असीम शांति की अनुभूति हुई है। वह अभिभूत हैं।

WhatsApp Image 2024 02 12 at 7.49.04 PM
उन्होंने आगे कहा कि रामलला आस्था का विषय हैं। जन-जन की आस्था उनसे जुड़ी है। रामलला का मंदिर बहुत ही विलक्षण व भव्य बना है। प्रतिदिन लाखों भक्त दर्शन-पूजन करने आ रहे हैं। यह देखकर दिल गदगद हो जाता है। रामलला से देश की तरक्की, सुख-शांति की प्रार्थना की है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रामलला के दर्शन कर प्रसन्न दिखे। बोले- लंबे समय से दर्शन की इच्छा थी। अब आने का सौभाग्य मिला है। यह धार्मिक आस्था वाला देश है। कोई भी पर्व हम लोग एकत्र होकर मनाते हैं। देश की तरक्की हो, आपस में भाईचारा बना रहे, यही प्रार्थना की है। भारत एक गुलदस्ता है। गुलदस्ते के अलग-अलग रंग हैं। हर फूल की अपनी सुगंध है। गुलदस्ते की महक बरकरार रहनी चाहिए।

इससे पहले दोनों मुख्यमंत्री महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर दोपहर 1:20 बजे पहुंचे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति की अगुवाई में आप कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य अभिनंदन किया। यहां से मुख्यमंत्रियों का काफिला रामजन्मभूमि के लिए रवाना हुआ। दोपहर 1:57 बजे गेट नंबर 11 से काफिले ने रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया।
केजरीवाल व भगवंत मान परिसर में एक घंटा 10 मिनट रहे। इस दौरान सपरिवार रामलला के चरणों में आस्था अर्पित की। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दोनों मुख्यमंत्रियों को रामलला का प्रसाद, अंगवस्त्र आदि भेंटकर अभिनंदन किया। चंपत राय ने मंदिर निर्माण व अन्य प्रकल्पों के निर्माण कार्य की भी जानकारी दी और परिसर भ्रमण कराया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरी बार रामलला के दरबार में पहुंचे। इससे पहले वे 25 अक्तूबर 2021 को भी अयोध्या आए थे। अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी। साथ ही मां सरयू का अभिषेक कर आरती भी उतारी थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *