Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 10 at 10.08.20 AM

ब्रेकिंग न्यूज 35 वर्षीय महिला सड़क दुर्घटनामें घायल

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

बीकापुर_अयोध्या।WhatsApp Image 2024 04 10 at 10.08.20 AM
हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैसूपाली निवासी करीब 35 वर्षीय महिला लालती पत्नी रामधन सड़क दुर्घटना में घायल हो गई।
बताया गया कि हैदरगंज पुलिस द्वारा शांति भंग की आशंका में चालान करने के बाद महिला कांस्टेबल द्वारा उप जिलाधिकारी बीकापुर के न्यायालय में पेशी के के लिए मंगलवार शाम लाया जा रहा था।

इसी दौरान प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर तहसील गेट के सामने एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा घायल महिला लालती देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में महिला सिपाही को भी हल्की चोट आई है।

कोतवाली पुलिस द्वारा दुर्घटना मे घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया जमानत मिलने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *