Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 09 at 7.29.25 PM

केशव पर की गयी टिप्पणी से आहत है जिले का मौर्य समाज की गयी सांसद अफजाल अंसारी की निन्दा

 

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 09 at 7.29.25 PM

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर नगर मण्डल के जमलापुर में बूथ नं0 238 की बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की टिफिन बैठक बूथ अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई।

बैठक में उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के ऊपर की गयी टिप्पणी पर सांसद अफजाल अंसारी की घोर निन्दा की गयी। इस प्रकार का आरोप लगाने वाले अफजाल अंसारी को तो न्यायालय से गैंगस्टर के मामले में सजा सुनाई गयी है तो फिर वह केशव प्रसाद मौर्या पर अनर्गल आरोप लगाकार क्या दिखाना चाहते है।

अफजाल अंसारी के बयान की भाजपा घोर निन्दा करती है एवं आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। बैठक में बूथ समिति के सदस्यों एवं पन्ना प्रमुखों के साथ चुनाव प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंडल प्रभारी रामनरेश कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने चुनाव में कार्यकर्ताओं को दी गयी जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से समझाया। बताया गया कि पार्टी का लक्ष्य ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ मानकर कार्य करते हुए भाजपा के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है।

बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री द्वय अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, संजय कुशवाहा, महाबल शर्मा, मंगल यादव, श्याम नारायण कुशवाहा, मोहित जायसवाल आदि उपस्थित थे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *