Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज डकैती की योजना बनाते हुए 10 आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

बीकापुर अयोध्या

कोतवाली पुलिस टीम को डकैती योजना बनाते हुए गोंडा जनपद के निवासी 10 अंतर्जनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर चलान करके शनिवार को जेल भेज दिया गया। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के मंगारी विसुही नदी पुल के नीचे से 10 आरोपियों रिन्कू कुमार, प्रमोद कुमार, रामदयाल, सूर्यभान, आशू, मनोज कुमार आजाद, हरिभान दत्त आरती प्रसाद, श्रवण कुमार और मन्तराम को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से अभियुक्त के पास से 2 अवैध देशी तमंचा 312 बोर 4 जिन्दा कारतूस 312 बोर 4 लोहे की राङ1 प्लास व 1 पेंचकस 9 एन्ड्रावयड फोन, 2 की पैड फोन व 3610 रूपये नकद बरामद किया गया। पूछताझ पर आरोपियों ने बताया कि वह लोग धार्मिक स्थलो पर भीङभाङ मे चोरी व लूटपाट की घटनाएं करते है। तथा जनपद अयोध्या ,वाराणसी, चित्रकूट, प्रयागराज, गोरखपुर, गोण्डा, अमेठी से चोरी व लूटपाट की घटनाओ मे जेल जा चुके है। बताया कि यह गिरोह अन्तर जनपदीय चोरी एव लूटपाट की घटनाएं करने के अभ्यस्त है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …