Breaking News

Breaking: ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी समेत आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज- एकदिन पूर्व फायरिंग का मामला

 

रिपोर्ट देवब्रत दीक्षित भटनी

भटनी,देवरिया- ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी का शनिवार की शाम को भटनी के छोटी गंडक नदी पुल पर कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान पथराव व फायरिंग भी हुई। इससे आसपास दहशत फैल गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग व पथराव का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर मुकदमे की कार्यवाही की है।

जानकारी के मुताबिक भटनी क्षेत्र के नोनापार के रहने वाले गिरधारी तिवारी हियुवा के जिला उपाध्यक्ष हैं जो भटनी क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदारी कर रहे हैं। शनिवार की देर शाम उनका काफिला भटनी के गंडक नदी के पक्के पुल पर पहुंचा। यहां उनकी गाड़ी में सवार एक व्यक्ति गुटखा खरीदने गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर उस व्यक्ति का दुकानदार से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान काफी भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच पथराव शुरू हो गयी। इस दौरान फायरिग भी हुआ। जिसपर नाराज स्थानीय लोगो द्वारा कारवाही को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम भाटपाररानी, सीओ पंचमलाल ने उन्हें समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया।

 

तनाव को देखते हुए मौके पर भटनी के अलावा खामपार व भाटपाररानी पुलिस देर रात तक तैनात रही। मामले में हियुवा नेता गिरधारी तिवारी का कहना था कि उनके ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। किसी तरह से वह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने हियुवा नेता गिरधारी तिवारी सहित आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया की दुकानदार के तहरीर के आधार पर गिरधारी तिवारी समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच चल रही हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *