Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 26 at 1.38.03 PM

BREAKING: अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घरों की गृहस्थी जल कर राख

मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS

मवई अयोध्या / मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाल्दा मजरे सैदपुर गांव में गुरुवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लगने से दो घरों की गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई।इस अग्निकांड में एक बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई।
सैदपुर के प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय के मुताबिक ग्राम बाल्दा निवासी फूलचंद्र के घर में गुरुवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई और आग ने थोड़ी ही देर में पड़ोसी विक्रम के घर को भी अपनी चपेट में लेे लिया।

हल्ला गोहार सुनकर आये ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया।लेकिन इस दौरान आग से दोनों घरों का सारा सामान,कपड़ा,बिस्तर,अनाज व एक बाइक सहित अन्य गृहस्थी आग की भेंट चढ़ गई।इस अग्निकांड में फूलचंद्र की बाइक भी जलकर राख हो गई।प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पीड़ितों को खाने -पीने की चीजें मुहैया करा दी गई है। पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास भी दिलाया जायेगा।उन्होंने बताया कि अग्निकांड की सूचना उपजिलाधिकारी रुदौली व हल्का लेखपाल को दे दी गई है।हल्का लेखपाल हरिश्चन्द्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तहसीलदार दी जा चुकी है।तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *