निरीक्षण करने पहुंची पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति पर शंका जताई जा रही है, जल्द ही होगा घटना का अनावरण
मृतका के देवर ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए दी तहरीर
मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगल महाल में स्थित बेचूबीर बाबा मंदिर के पूरब साइड में गेहूं के खेत में 32 वर्षीय महिला की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा पत्नी संतोष कुमार कोल, करीब (32) वर्षीय निवासी बरही जंगलमहाल घर से खेत निगरानी के लिए बोल के निकली जिसका शव गेहूं के खेत में मिला।
सुबह ग्रामीण और परिजनों ने खेत में शव को देख सन्न रह गए। वही परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जाँच की मांग की मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त कराते हुए मृतक महिला की पुष्टि की।
बताया जाता है कि मृतक महिला के शरीर पर कई जगह चोट की निशान मौजूद थे जिसको लेकर स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई मृतक महिला का पति बाहर दैनिक मजदूरी का कार्य करता है जिसको परिजनों द्वारा सूचित कर दी गई। मृतक महिला की एक 14 वर्ष पुत्र और एक 11 वर्षीय पुत्री है जिसकी देख रेख परिजनों द्वारा ननिहाल में रह कर कराई जाती है।
शव देख कर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया वही परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए, निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतिका के देवर अशोक कुमार कोल ने बताया कि हमारे भाभी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रपंच था जिसका नाम नागेंद्र पुत्र कल्लू है उसी व्यक्ति ने हमारे भाभी रेखा की हत्या की है अशोक कुमार कोल ने पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक के सामने तहरीर देकर उक्त व्यक्ति के ऊपर अभियुक्त पंजीकृत करने की मांग की।
इसी दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक ने बताया कि मृतिका के देवर के तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधि कार्रवाई की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।
थानाध्यक्ष अजय मिश्र ने बताया की एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति मे शव बरामद हुआ है जांच की जा रही है प्रथम दृश्टिया आशनाई का मालूम हो रहा है किन्तु पोस्टमार्टम के बाद सब कंफर्म होगा। महिला की शिनाक्त रेखा पत्नी संतोष कोल के रूप मे की गई है शांति व्यवस्था कायम है शव को कब्जे में ले लिया गया है।