Breaking News

भाजपा की वर्चुअल बैठक सम्पन्न:कार्यकर्ता देंगे घरों के समक्ष धरना:कृष्णबिहारी

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

मनेन्द्रगढ़ — भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता और प्रदेश की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने अपने निवास के बाहर धरने पर बैठना है ।

 

इस कार्यक्रम के सम्बंध में भाजपा ज़िलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश/जिला / मंडल के पदाधिकारियों समेत बूथ स्तर के समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि जनहित के मुद्दों को लेकर किए जा रहे इस धरना प्रदर्शन में अनिवार्य रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज भाजपा ज़िला कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में सम्पन्न हुई, जिसमें समस्त पदाधिकारियों समेत मोर्चा / प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोंना संक्रमण की बढ़ती हुई स्थिति पर कांग्रेस सरकार की विफलता के कारण प्रतिदिन संक्रमितो की संख्या बढ़ती जा रही है, और शासन की लापरवाही, कुप्रबंधन के कारण मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है ।

 

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने इस विषय में कहा कि कांग्रेस सरकार की कोई कार्य योजना ही नही है। जनता मर रही है, संकट के इस दौर में भी मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आपस में लड़ रहे हैं । सम्पूर्ण बैठक को दीपक पटेल ,अनिल केसरवानी , जमुना पांडे , डमरू बेहरा , देवेंद्र तिवारी , वीरेंद्र राणा ने भी सम्बोधित किया ।

अपनी प्रेस विज्ञप्ति में श्री जायसवाल जी ने बताया कि ऐसी असफल निकम्मी कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि 24 अप्रैल को कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा भाजपा द्वारा प्रस्तावित इस कार्यक्रम के अनुसार अपने अपने घरों पर 24 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक घर के बाहर बैठकर धरना देना है, और साथ में सरकार के खिलाफ विरोध के नारों की तख्ती लगाना है, और अपने इस विरोध प्रदर्शन को सोशल मीडिया के माध्यमI से पोस्ट करके सभी ग्रुपों में प्रसारित भी किया जाना है ।इस प्रकार कार्यकर्ताओ के सामूहिक प्रयास से किए गए इस धरने से सोई हुई सरकार को जगाना है, ताकि वक्त रहते लोगो की जान बचाई जा सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *