Breaking News

भाजपा सरकार ने सिर्फ अपना विकास किया,जनता को मूर्ख बनाया: जुगल किशोर बाल्मीकि

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी/ कस्बे में शनिवार को बाल्मीकि समाज ने जन संवाद चौपाल का आयोजन किया।जिसमें मुख्य अथिति प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर बाल्मीकि ने दीप प्रज्ज्लित करके बाल्मीकि समाज को संबोधित किया। अध्यक्ष ने सीधे भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता की सरकार मात्र अपना विकास कर रही है और जनता को मूर्ख समझती है।युवा रोजगार के लिए परेशान है,महिला सुरक्षित नहीं है आए दिन अपराध बड़ता जा रहा है।

लेकिन सरकार को और उनके नेताओ को मात्र अपना विकास दिख रहा है।जनता को झूठे झूठे वादों से मोह लेते है।उसके बाद भूपेंद्र कुर्मी ने कहा कि भाजपा झूठी सरकार है महंगाई से कमर तोड़ रखी है।तो बही सपा शिक्षक नेता सुनील कुमार ने कहा आज महिलाओं पर जितना अत्याचार भाजपा सरकार में हो रहा है उतना किसी सरकार में नहीं हुआ। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया अखिलेश यादव की सरकार बनी तो एक लाख सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली जाएंगी।

बाल्मीकि समाज के लोगो ने जुगल किशोर बाल्मीकि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सुरेश गंगवार,महेंद्र पाल शर्मा,रविन्द्र यादव,अंकित बाल्मीकि,भूरे बाल्मीकि, ब्रह्म स्वरूप, त्रिवेंद्र यादव,साधना लोधी,सुनील शर्मा,शिव अवतार शर्मा,हर्ष सोमवंशी,अमित ठाकुर आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – जिलाधिकारी ने की पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

Ibn news Team DEORIA सुभाष चंद्र यादव बैठक से अनुपस्थित रहने पर यूपीसीएलडीएफ के अधिशासी …