Breaking News

बीजपुर /सोनभद्र: एन टी पी सी केन्द्रीय प्रबंधन के खिलाफ मजदूर संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी

एन टी पी सी केन्द्रीय प्रबंधन के खिलाफ मजदूर संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी
23 अक्टूबर 2018 बीजपुर: एन टी पी सी केन्द्रीय प्रबंधन द्वारा किये जा रहे वेतन एवं बोनस विसंगतियों के प्रति कर्मचारियों का आक्रोश ,विरोध के दूसरे दिन अब धरने का रूप ले चुका है तथा सभी कर्मचारी संगठन ईंटक,एटक,सीटू ,एच एम एस तथा विस्थापित अब ईस विरोध में एक बैनर के तले आ चुके हैं ।कर्मचारी संगठनों के अधिकारियों का कहना है कि अभी हाल में दिल्ली में हुई एन बी सी मिटींग में एक्सग्रेशिया के लिए प्रबंधन द्वारा दिया गया प्रस्ताव काफी विसंगत था जो कि प्रबंधन का कर्मचारियों के प्रति शौतेलेपन को सीधे प्रदर्शित करता है । तथा ईस प्रस्ताव को उनके द्वारा नहीं स्विकार किया गया तथा साथ ही अधिकारियों की तरह प्राफीट शेयरिंग की मॉग की गई ।
तथा वेतन समझौते में कुछ प्वाईंट को संशोधित करने का दबाव बनाया गया क्योंकि ईस समझौते से नये कर्मचारी विशेष रूप से आर्टीजन का काफी नुकसान है ।जिस पर प्रबंधन द्वारा एक सब कमेटी बनाकर जल्द ही पुनः एन बी सी मीटिंग बुलाकर ईसको फाइनल करने का आश्वासन दिया गया ।मगर अभी तक कुछ भी नहीं किया गया आैर बिना समझौता किये ही प्रबंधन एकतफा निर्णय ले रही है ।जिसके विरोध में सभी कर्मचारी एकजुट होकर एन टी पी सी जिंदाबाद तथा केन्द्रीय प्रबंधन मुर्दाबाद का नारा भी लगाए ।
इस मौके पर ईंटक के महामंत्री श्री राम कुमार मिश्रा तथा ए बी सिंह, आर बी सिंह, विजय उपाध्याय, बी के सिंह, कौशल शुक्ला, कौशल शर्मा, रवि यादव, अफजल अहमद, श्याम बिहारी यादव, जितेन्द्र मिश्रा, मान सिंह, व अन्य कई लोग उपस्थिति रहे ।

रिपोर्ट  सविता यादव ibn24x7news बीजपुर /सोनभद्र

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *