Breaking News

बिहार: 24 घंटे के दौरान में छपरा में दो लोगों की हत्या, एक को घर में घुसकर तो दूसरे को बाजार में मारी गोली

24 घंटे के दौरान में छपरा में दो लोगों की हत्या, एक को घर में घुसकर तो दूसरे को बाजार में मारी गोली
हत्या से गुस्साए लोगों ने शव को एसएच 73 अमनौर चौक पर रख कर जाम कर दिया है वहीं विरोध में सभी दुकाने भी बंद हैं. लोग एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं
बिहार में अपराधियों का कहर लगातार जारी है. छपरा में बेखौफ अपराधियों ने बीते 24 घंटे के भीतर हत्या की दो घटनाओं को अंजाम दिया है. मंगलवार की देर रात तरैया में कातिब की हत्या का मामला भी सुलझा भी नहीं था तभी बुधवार की सुबह अमनौर में पप्पू स्वर्णकार नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.पप्पू सुबह चाय की दुकान पर चाय पी रहा था तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसे कई गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. खास बात यह रही कि थाने से महज कुछ दूर की घटना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार बस स्टैंड स्थित एक चाय की दुकान पर पप्पू चाय पी रहा था उसी वक्त एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उक्त युवक को गोली मारा और फरार हो गए.ये भी पढ़ें- VIDEO: बस खराब हुई तो पटना घूमने आये स्कूली बच्चों को पूरी रात फुटपाथ पर सुलायास्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अमनौर पीएचसी ले गयी जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृत युवक अमनौर बाजार निवासी शंभु साह का 25 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार स्वर्णकार बताया जाता है.इससे पहले मंगलवार को मसरख रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत कातिब विजय कुमार सिन्हा की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना तरैया थाना के रजवाड़ा श्यामपुर गांव की थी जहां विजय कुमार सिन्हा के आवास पर चार की संख्या में आये अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई जिससे विजय कुमार सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई|

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news प,च,बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *