Breaking News

बिहार : कैदी ने कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु का आदेश

कैदी ने कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु का आदेश
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 अंजनी कुमार सिंह के न्यायालय में एक जानलेवा हमले मामले में आरोपी विजय कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर को आज मंडल कारा से न्यायालय में हाजिर होने के लिए लाया गया।
उसने कोर्ट को एक आवेदन दिया है। जिसमें उसने कोर्ट से अपनी इच्छा मृत्यु का आदेश मांगा है।
उसने अपने आवेदन में लिखा है कि 1 जनवरी 2016 से उसे शुगर ब्लड प्रेशर किडनी हृदय रोग संबंधी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं।
जिसके कारण मंडल कारा से इलाज के लिए उसे चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना भी भेजा था।
जहां वह 19 दिनों तक भर्ती रहा। पीएमसीएच के डॉक्टरों ने उसे पुनःजांच हेतु बुलाया था।
परंतु स्थानीय कारा कर्मचारी तथा पुलिस अधीक्षक सारण जानबूझकर उचित इलाज उसका ना करा कर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
और उसे दूसरे जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिए हैं।
उसने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस अधीक्षक सारण उस पर जानबूझकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
कुछ दिन पूर्व जेल में ही उसे एक कैदी की हत्या करने के लिए पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा कहा गया था
उसने इंकार कर दिया उसके बाद उसे और प्रताड़ना दिया जा रहा है।
और उसका उचित इलाज नहीं कराया जा रहा है।
इन सभी कारणों से वह अपनी इच्छा मृत्यु का आदेश न्यायालय से चाहता है।
विदित हो कि आरोपी विजय कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर दर्जनों अपराधिक मामलों में आरोपी है और मंडल कारा छपरा में बंद है।

रिपोर्ट राजीव रंजन ibn24x7news सिवान (बिहार)

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *