Breaking News

बिहार: दिवाली की रात लोक गायक छैला बिहारी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

बिहार: दिवाली की रात लोक गायक छैला बिहारी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
खगड़िया- बुधवार की देर रात करीब डेढ़ दर्जन हथियार बंद बदमाशो ने गोगरी के पौरा स्थित लोक गायक छैला बिहारी के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दिया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया।कितनी की लूटपाट हुई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।घटना स्थल से एक खोखा व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया गया कि दीपावली पर्व को लेकर घर के सभी लोग जगे हुए थे। घर पर फायरिंग होते देख परिवार के लोग पड़ोस के यहाँ छिप गए। छैला बिहारी के छोटे भाई सुशील बिहारी ने बताया कि बदमाशो ने घर घुसकर पहले लूटपाट शुरू की।विरोध करने पर मारपीट किया। फिर दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग किया।

रिपोर्ट राजीव रंजन ibn24x7news  बिहार

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी

रिपोर्ट तेकनारायण यादव IBN NEWS जमुई बिहार खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो …