Breaking News

बिहार: पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने कल्याणपुर के बहुआरा से कामोद तिवारी नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि कामोद शातिर लक्ष्मी सिंह का शागिर्द है

पूर्वी चम्पारण की पुलिस ने कल्याणपुर के बहुआरा से कामोद तिवारी नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि कामोद शातिर लक्ष्मी सिंह का शागिर्द है
उसपर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। पुलिस ने इसके अलाव 6 अन्य संदिग्ध को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार ये सभी केसरिया में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
इनकी निशानदेही पर जगह-जगह हो रही छापेमारी-
इसके अलावा पुलिस का कहना है कि पकड़े गये सभी बदमाश चकिया, केसरिया व कल्याणपुर के निवासी हैं। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इनके नामों का खुलासा नहीं किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस पूर्वी चम्पारण व मुजफ्फरपुर के कई थाना क्षेत्रों में इनके आर्म्स व अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
कामोद पर चकिया व पीपरा में मामले हैं दर्ज-
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार कामोद ने हाल ही में पीपरा स्थित पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर फायरिंग की थी। इस मामले में चांदमारी निवासी लाल साहेब पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि कामोद पर चकिया में रंगदारी व अपहरण के मामले दर्ज हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *