Breaking News

बिहार: बाल्मीकि नगर बगहा के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री ने किया पर्यटन स्थल के निर्माण का निरीक्षण

बाल्मीकि नगर बगहा के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री ने किया पर्यटन स्थल के निर्माण का निरीक्षण
वाल्मीकिनग बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज वाल्मीकि नगर में पर्यटन को प्रोत्साहित करनेऔर बढ़ावा देने के लिए पर्यटन क्षेत्र में हो रहे नव निर्माण का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री मोदी आज सुबह 9:45 बजे वाल्मीकि नगर पहुंचे। जल संसाधन हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर पहुँचने के बाद उनका स्वागत जिलाधिकारी नीलेश रामचंद्रदेवड़े ने गुलदस्ता देकर किया। उनके आतिथ्य सत्कार के लिए वाल्मीकि नगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह, वाल्मीकि नगर सांसद सतीश चंद्र दुबे, रामनगर विधायक भागीरथी देवी, चिरैया के विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता,बेतिया भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद थे।
हवाई अड्डे से उपमुख्यमंत्री का काफिला सीधे सिंचाई विभाग अतिथि गृह पहुँचा,जहाँ उन्होंने बंबू हट विश्रामगृह का एक- एक कर निरीक्षण किया। तत्पश्चात इनकी कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। श्री मोदी ने संवाददाताओं से कहा कि वे यहाँ नवनिर्मित पर्यटन स्थलों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने आए हैं। थारू कल्याण महासंघ की ओर से उप मुख्यमंत्री को एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा गया, जिसमें बगहा 2 प्रखंड को सिधाव में स्थानांतरित करने की माँग की गई है।
जानकारी हो कि बगहा दो प्रखण्ड कार्यालय सिधाव के नाम से स्थापित है,मगर कार्यालय बगहा अनुमण्डल परिसर के निकट चलता है। बाद में उप मुख्यमंत्री ने गंडक परियोजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों को भी देखा और अधिकारियों से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।मौके पर भाजपा बेतिया जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अफरोज अख्तर,मंडल अध्यक्ष रामनगर ग्रामीण बिरेन्द्र तिवारी,मीडिया प्रभारी सोमेश पांडेय मडल अध्यक्ष सुजीत चौरसिया सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रहे|

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news प,च,बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *