Breaking News

बिगोद :-मांडलगढ़ में विशाल रैली व आम सभा का आयोजन हुआ

【प्रमोद कुमार गर्ग 】बीगोद 25 नवंबर—– मांडलगढ़ विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल मालवीय ने आज सुबह मांडलगढ़ में गाड़ियों के काफिले व जनता के साथ विशाल रैली का आयोजन हुआ ।इस रैली में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गोपाल मालवीय जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नाचते गाते चल रहे थे रैली के समापन के बाद मांडलगढ़ बस स्टैंड पर आम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे वे उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे आम सभा में बस स्टैंड कार्यकर्ता ओ खचाखच पूरा भरा हुआ था । मालवीय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 365 दिन में से 265 दिन हमेशा जनता के बीच रहता हूं ।यह सब आपको पता है कहने की जरूरत नहीं है दूसरे प्रत्याशी कभी आपके बीच में इतने नहीं रहेते। 36 कोम को साथ लेकर चलूंगा हर समय गरीब की बात सुनने के लिए तैयार रहूंगा इस सभा को देखकर कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी व कार्यकर्ता असमंजस में पड़ गए क्योंकि उनकी जीत का समीकरण गड़बड़ाने लगे। बीजेपी कांग्रेस छोड़ कर आये दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गोपाल मालवीय का स्वागत किया। मंच पर उपस्थित शंकर लाल मीणा पंचायत समिति बिजोलिया पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सनाढ्य राजेश वैष्णव हंसराज जाट नीतीश गट्टानी के पी बन्ना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *