【 प्रमोद कुमार गर्ग】 बीगोद 25 नवंबर—– भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपाल खंडेलवाल ने आज बीगोद व आसपास क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। बिगोद में चमन चौराहा ,बस स्टैंड ,खटीक मोहल्ला ,हॉस्पिटल रोड मे जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिले। जनसंपर्क के दौरान बाली चौक पहुंचने पर उनको फलों से तोल कर स्वागत किया। उन्होंने वहां बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गोपाल खंडेलवाल ने मतदाताओं को संबोधित किया। जनसंपर्क के बाद बिगोद में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया ।जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, गोपाल खंडेलवाल अनिल पारीक ने किया। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सत्य नारायणउपाध्याय बिगोद सरपंच गणेश पारीक, मंडल उपाध्यक्ष हमीद आजाद श्याम लाल सेन गोवर्धन वैष्णव श्याम लाल जोशी, बूथप्रभारी पिंटू खटीक मंडल मंत्री हर्षवर्धन खटीक गुरुदत्त ओझा रमेश घीया,हीरालाल जैन, राजकुमार आगाल सहित कई कार्यकर्ता थे।
Tags बिगोद
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …