Breaking News

बड़ी खबर : आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर 156 अधिकारियों का हुआ तबादला, चंदौली दो क्षेत्राधिकारी भी शामिल

 

ब्यूरो  रिपोर्ट ओमप्रकाश श्रीवास्तव IBN NEWS चंदौली

आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर शासन स्तर से लगातार अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। यूपी सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारियों के तबादले किए हैं जिसमें प्रदेश के 156 अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है। इसी क्रम में चंदौली जनपद के भी दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला हुआ है।

शासन स्तर से जारी लिस्ट में चंदौली के सदर सीओ कुंवर प्रभात सिंह एवं नौगढ़ सीओ नीरज सिंह पटेल का तबादला गैर जनपद किया गया है। इनके स्थान पर कौशांबी के सीओ रामवीर सिंह को चंदौली एवं सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर से शेषमनी पाठक को चंदौली का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *