मोतिहारी: बैलुन मे गैस भरने वाले सिलेन्डर मे हुई ब्लास्ट
सुगौली (27 अगस्त 2018) थाना क्षेत्र के उतरी मनसिंघा पंचायत में लगे मेले में बैलून में गैस भरने वाले सिलेंडर के ब्लास्ट होने से चौदह लोग जख्मी हो गए । जिनका सुगौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है । सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार सभी जख्मियों की स्थिति गंभीर बनी हुयी है ।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ प्रिय रंजन राजू, डीएसपी मुरली मनोहर मांझी समेत कई पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मियो के समुचित इलाज का निर्देश उपस्थित चिकित्सको को दिया । बताया जाता है कि श्रावण मास के पूर्णिमा को भेड़ीयाही गाँव में निकलने वाले महावीरी झंडा का दो दिनों तक चलने वाला मेला लगा हुआ था । जिसमें उस समय अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई जब एक बैलून में गैस भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया । बलास्ट इतना भयानक था कि उसके चपेट में बच्चा समेत कई लोग आ गए । कुछ लोगों को हलकी चोटें आई है लेकिन चौदह लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुयी है । जिसमे से चार बच्चों को पीएमसीएच रेफर किया गया है । बाकी पांच बच्चे और अन्य लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है ।
Tags मोतिहारी
Check Also
ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन
अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …